Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने एडीबी परियोजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की करी समीक्षा, निर्माण कार्यों में तेजी लाने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- कुमाऊं कमिश्नर व सचिव माननीय मुख्यमंत्री दीपक रावत ने सोमवार को हल्द्वानी कैम्प कार्यालय में ए.डी.बी. परियोजना के अंतर्गत हल्द्वानी नगर में किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में परियोजना से आए अधिकारियों ने परियोजना की भौतिक प्रगति के संबंध में अवगत कराया कि वर्तमान में परियोजना में 302 किमी पेयजल, 50 किमी सीवर लाईन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। दो जलाशय में निर्माण कार्य प्रगति पर है। 6 नलकूपों में बोरिंग का कार्य किया जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने अवगत कराया कि पेयजल-सीवर लाईन निर्माण से लगभग 250 किमी सड़क प्रभावित हुई है जिनमें से 65 किमी सडक का पुर्निर्माण कर दिया गया है साथ ही 70 किमी सड़क मार्ग में सर्फेसिंग का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। 04 पेयजल टैंकों के लिए वन विभाग से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो गई है, जिसमें पेड़ कटान की कार्यवाही गतिमान है, पेड़ कटान के उपरांत उक्त टैंकों का शीघ्र ही निर्माण कार्य आरंभ किया जाना है। ज्ञात है कि आयुक्त कुमाऊँ को रविवार की सुबह अम्बा नगर फेज 1 में हुए जलभराव के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई कि वहां पर विगत 4 माह से कार्य नहीं हुआ है और जल भराव हो गया है। इस स्थान पर ए.डी.बी. ने पिट नहीं ढका था जो स्पष्टतः इनकी लापरवाही है। इस संबंध में आयुक्त द्वारा ए.डी.बी. के अधिकारियों को चेतावनी भी दी गई है। इस सम्बन्ध में अवगत कराया कि उक्त सड़क पर निर्माण कार्य गतिमान है। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि रविवार की सुबह अतिवृष्टि से सिंचाई की गूल से पानी आ जाने के कारण जलभराव हो गया था, जिसे डिवाटरिंग कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

समीक्षा के दौरान आयुक्त श्री रावत ने संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि ए.डी.बी. द्वारा पेयजल लाईन एवं सीवर बिछाने के जो कार्य किए जा रहे हैं, उनमें यदि कहीं पर ऐसे गड्डे खुले हुए हैं अथवा खुला हुआ पिट है, जो नजर नहीं आ रहा है। बारिश के पानी से वह ढक जायेगा और आवागमन करने वालों को पता नहीं चलेगा और उसमें आवागमन करने वाले लोग गिर सकते हैं और घटना घटित हो सकती है। यदि कहीं पर ऐसी स्थिति है तो उस स्थान को बेरिकेड्स कर दिया जाय ताकि दूर से ही स्पष्ट रूप से दिख जाय और कोई दुर्घटना न हो। आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को तेजी से कराया जाय, जनता को किसी भी प्रकार की समस्या न हो यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय।

यह भी पढ़ें 👉  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी, पिथौरागढ़, बागेश्वर में ऑरेंज अलर्ट, देहरादून समेत आठ जिलों में येलो अलर्ट जारी

बैठक में कार्यदाई सस्था यूयूएसडीए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉