Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

नाबालिग को भगाकर ले जा रहा शिक्षक गिरफ्तार, आरोपित शिक्षक को भेजा जेल

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा जिले के एक स्कूल में तैनात अतिथि शिक्षक पर नाबालिग छात्रा को भगाने का आरोप लगा है। आरोपित शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत अपहरण, दुष्कर्म की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले के बाद क्षेत्रीय लोगों के भयंकर आक्रोश है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।चौखुटिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने बीते मंगलवार को थाने में नामजद तहरीर सौंपी है।  थानाध्यक्ष चौखुटिया सतीश चंद्र कापड़ी ने बताया कि आरोपित शिक्षक कमालुद्दीन, निवासी रायपुर जसपुर, उधम सिंह नगर के खिलाफ दर्ज मुकदमे में 5/6 पॉक्सो एवं बीएनएस की धारा 64(1) व 87 की बढ़ोतरी की गई है। आरोपित व पीड़िता का जिला मुख्यालय के एक अस्पताल में मेडिकल कराया गया। जिसके बाद आरोपित शिक्षक को जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिले में खराब सड़कों को लेकर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जताई नाराजगी, जल्द से जल्द डामरीकरण करने के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉