Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगरक्राइम/दुर्घटना

पॉक्सो का मुकदमा वापस लेने का बना रहा था दबाव, केस दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। किशोरी के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने 26 जुलाई को  मुकदमा दर्ज किया है। इसकी सुनवाई एफटीसी एडीजे स्पेशल जज रुद्रपुर में चल रही है। नगर के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ वार्ड संख्या 13 निवासी एक युवक ने जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए थे। इसमें आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: आत्मनिर्भर उत्तराखंड के संकल्प को साकार कर रहीं हल्द्वानी की प्रीति सैनी, हाथों से बना रहीं खूबसूरत मालाएं
Ad

इस बीच 20 अक्तूबर को आरोपी युवक और उसके परिजनों ने जबरदस्ती घर में घुसकर उसके परिजनों को केस वापस करने का दबाब बनाकर राजीनामा करने का दबाव बनाने लगे। आरोपी युवक के घर की महिलाओं ने उसके घर में घुसकर कपड़े फाड़ने की धमकी दी। और उसके भतीजे को छेड़छाड़ और दुष्कर्म के केस में जेल भिजवाने की धमकी भी दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी समीर अंसारी उर्फ मुन्ना निवासी वार्ड नंबर 13 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉