Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

देर रात्रि तक ऑपरेशन रोमियो अभियान: एसएसपी स्वयं सम्भाल रहे कमान, चैकिंग में ड्रंक एंड ड्राइव में 17 चालक गिरफ्तार, सार्वजनिक स्थानों में अराजकता पर 93 हिरासत में

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  महिला सुरक्षा, सार्वजनिक मर्यादा और अपराध नियंत्रण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए एसएसपी नैनीताल  प्रहलाद नारायण मीणा के नेतृत्व में विशेष अभियान “ऑपरेशन रोमियो” को सड़कों पर प्रभावी रूप से लागू किया गया। अपराधियों पर नकेल कसते हुए स्वयं एसएसपी ने मैदान में उतरकर अधीनस्थों को कार्यवाही हेतु सख्ती से निर्देशित किया।

ADVERTISEMENTS Ad

■ अवैध नशीले पदार्थ, अवैध हथियार ले जा रहे वाहनों की चेकिंग।
■  काली फिल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर, हूटर लगे वाहनों पर कार्रवाई।
■  रैश ड्राइविंग, स्टंट, शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई।

ADVERTISEMENTS Ad

■ रात्रि अभियान की मुख्य कार्यवाहियाँ

ADVERTISEMENTS Ad

■  सार्वजनिक स्थानों पर नशे के सेवन व हुड़दंग फैलाने वालों पर कड़ी कार्यवाही – कुल 93 चालान, ।₹29,250 जुर्माना
■ ड्रंक एंड ड्राइव में 17 चालकों की गिरफ्तारी, 17 वाहन सीज
कुल 144 चालान

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं

हल्द्वानी शहर में अभियान की कार्यवाही

एसपी सिटी श्री प्रकाश चंद्र के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी  नितिन लोहनी तथा प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी राजेश यादव, प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा सुशील कुमार, थानाध्यक्ष काठगोदाम विमल मिश्रा, थानाध्यक्ष मुखानी  दिनेश जोशी अपनी टीम के साथ गौलापार, पनचक्की, दमुवाढूंगा क्षेत्रों में देर रात तक अभियान चलाया गया।

■ सार्वजनिक स्थानों पर शांति भंग करने पर 13 चालान, जुर्माना ₹6250
■ ड्रंक एंड ड्राइव में 16 चालकों की गिरफ्तारी, 01 वाहन सीज*

      मल्लीताल क्षेत्र में अभियान की कार्यवाही

एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र के नेतृत्व में सीओ रामनगर सुमित पांडे, सीओ लालकुआं  दीपशिखा अग्रवाल तथा थाना प्रभारियों की टीम ने निम्न स्थानों पर चेकिंग कर सख्ती से कार्यवाही की:

यह भी पढ़ें 👉  ऑनलाइन निवेश में पांच से सात प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगी, सेवानिवृत्त बुजुर्ग को बनाया शिकार, शुरुआत में आठ लाख रुपये लौटाकर जीता भरोसा, पांच नामजद समेत छह पर मुकदमा

रिक्शा स्टैंड

सीआरएसटी रोड / कैपिटल सिनेमा के आसपास, ठंडी सड़क क्षेत्र, अंडा मार्केट, रजा, क्लबारायल क्षेत्र, होटल कम्पाउंड, रायल होटल के सामने, पोस्ट ऑफिस के पीछे, गाड़ी पड़ाव, गोलघर, सनवाल स्कूल वाला रास्ता, घोड़ा स्टैंड, बीडी पाण्डे के पीछे का क्षेत्र, मस्जिद तिराहा,
अयारपाटा पैदल मार्ग, पर्दाधारा रोड, अरोमा होटल क्षेत्र, मन्न महारानी, चर्च कम्पाउंड, सुखाताल क्षेत्र

■ सार्वजनिक स्थानों पर नशा व अराजकता फैलाने पर 80 चालान जुर्माना ₹23,000
■ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर 22 चालकों के विरुद्ध कार्रवाई
■ ड्रंक एंड ड्राइव में 01 गिरफ्तारी, 02 वाहन सीज

अपील

● नशे से दूर रहें
● यातायात नियमों का पालन करें
● सार्वजनिक स्थानों पर अनुशासन और शांति बनाए रखें
●अपराध और अराजकता फैलाने वालों की सूचना पुलिस को दें

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉