Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सांसद अजय भट्ट बलूटी गांव के मोरा तोक पहुंचे, बाघ के हमले में मृतक बुजुर्ग महिला के परिजनों से मिलकर दुख जताया, आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी : पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल ऊधमसिंहनगर सांसद अजय भट्ट ने बलूटी गांव के मोरा तोक पहुंचकर बाघ के हमले में एक बुजुर्ग महिला पर हमला कर उनकी मृत्यु हो जाने की घटना पर संवेदना व्यक्त करते हुए  दुख जताया है। और इस दुख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बधाया। श्री भट्ट ने कहा कि जैसे ही यह घटना उनके संज्ञान में आई उन्होंने तत्काल संबंधित क्षेत्र के प्रभागीय वनाधिकारी चंद्रशेखर जोशी से दूरभाष पर वार्ता करते हुए पिंजरा लगाने के निर्देश दिए। इसके अलावा पीड़ित परिवार को वन्य जीवों के हमले पर दी जाने वाली 6 लाख की अनुमन्य राशि को तत्काल परिजनों को दिए जाने के निर्देश दिए हैं। श्री भट्ट ने बताया कि अधिकारियों द्वारा उनको अवगत कराया गया है, गांव में पिंजरा लगाने के काम शुरू कर दिया गया है। जिस पर श्री भट्ट ने ग्रामीण क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गश्त बढ़ाए जाने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad

श्री भट्ट ने कहा कि वन्यजीवों के हमले से ग्रामीण प्रभावित न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाए। इसके अलावा मोरा गांव में जाने वाली सड़क को लेकर ग्रामीणों ने सांसद अजय भट्ट से वार्ता की जिस पर मौके पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से दूरभाष पर वार्ता करते हुए उन्होंने गांव में सड़क सहित अन्य समस्याओं को लेकर तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: बद्रीनाथ धाम में मौसम का बदला मिजाज, बर्फबारी के बाद आई तापमान में गिरावट
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉