Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं जान से मारने की धमकी का आरोप पुलिस को दी तहरीर

ADVERTISEMENTS Ad

एक युवती ने सीआरपीएफ जवान पर शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने  मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नानकमत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसकी मुलाकात संजय सिंह निवासी कोंदाखेड़ा से हुई। उसने खुद को सीआरपीएफ का जवान बताया। आरोप है कि शादी का झांसा देकर उसने कई बार परिजनों की अनुपस्थिति में घर आकर दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। बाद में शादी के लिए कहने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा।
युवती ने बताया कि आरोपी ने पांच सितंबर को सब रजिस्ट्रार कार्यालय में दूसरी युवती से शादी कर ली है। आरोप लगाया कि युवक व उसके परिजन उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसओ देवेंद्र गौरव ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सीआरपीएफ जम्मू में तैनात बताया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  अनावश्यक चालान और लंबित मांगों के चलते ट्रक आनर्स महासंघ ने 20 अगस्त से हड़ताल की दी चेतावनी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉