Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटना

अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रहा ट्रक पलटा, हादसे में ट्रक चालक घायल

ADVERTISEMENTS Ad

गरमपानी। अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर आ रहा एक खाली ट्रक मेंढक पत्थर के पास अचानक एक्सल टूट जाने के चलते सड़क पर पलट गया। हादसे में घायल ट्रक चालक को निकटवर्ती स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार देर रात एक खाली ट्रक संख्या यूपी 25 बीटी 4833 अल्मोड़ा से हल्द्वानी की ओर जाते समय मेंढक पत्थर के पास  मोड़ पर पर अचानक एक्सल टूट जाने के कारण सड़क पर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक मोहम्मद मुकीम खान निवासी बदायूं उत्तर प्रदेश उम्र 38 वर्ष मामूली रूप से जख्मी हो गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

पुलिस ने की कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

सूचना मिलने पर खैरना चौकी से एसएसआई प्रकाश मेहरा अन्य कांस्टेबलों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस द्वारा उपचार हेतु घायल को सीएचसी खैरना भेजा गया। साथ ही जेसीबी मशीनों की सहायता से उक्त ट्रक को सड़क से किनारे कर यातायात सुचारु कराया गया। उक्त दुर्घटना के संबंध में वाहन स्वामी को इसकी सूचना दे दी गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  गोरापड़ाव में हुई लाखों की डकैती में चार और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कब्जे से चार तमंचे कारतूस और नगदी बरामद, अन्य की तलाश जारी
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉