Medical
उत्तराखण्ड

केदारनाथ व बद्रीनाथ मंदिर परिसर 30 मीटर के दायरे में अब वीडियो व रील बनाने पर रहेगा प्रतिबंध, भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। अब केदारनाथ व बदरीनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने पर प्रतिबंध रहेगा। मंदिर परिसर में भीड़ प्रबंधन के लिए बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति इस व्यवस्था को लागू करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने वालों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

दोनों धामों में दर्शन के लिए प्रतिदिन हजारों की संख्या में तीर्थयात्री आते हैं। सभी श्रद्वालुओं को सुगमता से दर्शन हो सकें इसके लिए प्रदेश सरकार व बीकेटीसी व्यवस्था में जुटी है। इस बार बदरीनाथ व केदारनाथ मंदिर परिसर में 30 मीटर के दायरे में वीडियो व रील बनाने की अनुमति किसी को नहीं होगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फास्ट फूड की दुकान में लगी आग, गैस सिलेंडर में हुए जोरदार विस्फोट से पूरे बाजार में मची अफरा-तफरी, एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू
Ad

पिछली यात्रा में देखा गया थाकि मोबाइल से वीडियो व रील बनाने के लिए मंदिर परिसर में यात्रियों की भीड़ जमा हो जाती है। जिससे दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री राम सिंह कैड़ा ने अधिकारियों को चाफी से पदमपुरी-धारी मोटर मार्ग पर सोलिंग का कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश, धीमी गति से निर्माण होने पर जताई नाराजगी

बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल ने बताया, मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश पर श्रद्वालुओं को सुगम दर्शन करने के लिए यह व्यवस्था बनाई जा रही है। भीड़ प्रबंधन के लिए मंदिर परिसर में वीडियो व रील बनाने पर पूरी तरह रोक रहेगी ताकि केदारनाथ व बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को दर्शन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। इसके लिए मंदिर समिति हरसंभव प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉