Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

दर्दनाक हादसा….. अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचला

ADVERTISEMENTS Ad


मोटाहल्दू:-  हल्द्वानी से गोरापड़ाव को आ रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची मंडी चौकी पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार मोतीहारी बिहार के रहने वाले कमलेश सोनी पुत्र यादव लाल हाल निवासी  बाइक से अपने घर गोरापड़ाव आ रहे थे कि तल्ली हल्द्वानी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। जिससे युवक का सिर व हाथ पूरी तरह कुचल गया, जबकि सिर में पहना हेलमेट भी चकनाचूर हो गया।
घटना के बाद सड़क में लोगों का जमवाड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को हटाकर यातायात सुचारु करवाया और मृतक को एंबुलेंस से पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी अस्पताल में भिजवा दिया है।
वही चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी कैमरा से अज्ञात वाहन का पता लगाएगी। घटनास्थल पर मृतक की पत्नी और परिजन भी पहुंच चुके हैं। जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की नौकरशाही में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, धामी सरकार ने किया वरिष्ठ आईएएस और आईएफएस के 11 वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियां में बदलाव
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉