Medical
उत्तराखण्डहरिद्वार

फ्लाईओवर पर गार्डर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत, एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad

हरिद्वार:-   बहादराबाद में निर्माणाधीन फ्लाईओवर से गार्डर गिरने से दो कांवड़ियों की मौत के मामले में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण  के अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कांवड़ियों के परिजनों की शिकायत पर यह कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस को मटरू निवासी मोदीनगर और महेश निवासी मुरादनगर ने शिकायत पत्र देकर बताया कि 18 वर्षीय कृष्ण पुत्र मटरू और 21 वर्षीय अक्षित उर्फ तनुज पुत्र महेश हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की तरफ जा रहे थे। शनिवार को दोनों कांवड़िए बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के पास फ्लाईओवर के नीचे आराम करने के लिए रुके। इसी दौरान फ्लाईओवर पर रखे लोहे के भारी गार्डर दोनों के ऊपर गिर पड़े। गार्डर गिरने से दोनों घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश
Ad

शिकायत पत्र में आरोप है कि हादसा एनएचएआई की घोर लापरवाही का परिणाम है। शिकायत पत्र में परिजनों ने एनएचएआई के जिम्मेदार अफसरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉