Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

नशे के खिलाफ पुलिस का “ऑपरेशन प्रहार” लगातार, 21 नशे के इंजेक्शन के साथ दो गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

किच्छा:-  उधमसिंह नगर जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत किच्छा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 21 डायजेपाम इंजेक्शन बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी उधमसिंह नगर के निर्देश पर जनपद में अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए “ऑपरेशन प्रहार” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली किच्छा के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर शिकायत का लिया संज्ञानः प्रभारी जिलाधिकारी के निर्देश पर चला नैनीझील में सफाई अभियान, झील एवं नालों की नियमित सफाई के दिए निर्देश
Ad

13 जुलाई 2026 को चेकिंग के दौरान अपर उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती, कांस्टेबल देवराज सिंह और कांस्टेबल बृजमोहन सिंह की टीम ने बेदी मोहल्ला स्थित रेलवे पटरी के पास दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान शिवकुमार पुत्र रामजीवन निवासी पुरानी गल्ला मंडी, किच्छा के पास से 11 प्रतिबंधित डायजेपाम इंजेक्शन तथा सूरज पुत्र रामदास निवासी पंजाबी मोहल्ला वार्ड नंबर-16, किच्छा के पास से 10 प्रतिबंधित डायजेपाम इंजेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  बीकेटीसी में वित्तीय अनियमितता के मामले में शासन ने अपनाया सख्त रुख: छह लाख रुपए खर्च को लेकर तीन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश

पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कोतवाली किच्छा में मुकदमा अपराध संख्या 256/2026, धारा 08/22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वहीं किच्छा पुलिस ने साफ किया है कि क्षेत्र में नशा तस्करी करने वालों अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संतोष उप्रेती, कांस्टेबल देवराज सिंह तथा कांस्टेबल बृजमोहन सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉