Medical
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

स्यानाचट्टी में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर पर, मोटर पुल के ऊपर से बह रहा पानी

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तरकाशी:- यमुनोत्री क्षेत्र की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्याना चट्टी में यमुना नदी का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है। नदी में आए मलबे से जलस्तर और ऊपर जाने के कारण मोटर पुल पर पानी बहने लगा है। पूरा कस्बा एक बार फिर जलमग्न हो गया है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad

गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) का बंगला और स्थानीय स्कूल परिसर भी पानी से भर गए हैं। जिला अधिकारी प्रशांत आर्य स्थिति का जायज़ा लेने के लिए आपदा प्रभावित क्षेत्र स्याना चट्टी रवाना हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्याना चट्टी, जर्जर गाड़, बनास और नारदचट्टी सहित कई स्थानों पर बाधित है। वहीं गंगोत्री हाईवे भी धरासू बैंड और नेताला के पास बंद हो गया है। प्रशासन और विभागीय टीमें मार्गों को सुचारु करने के लिए तेजी से कार्य कर रही हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉