Medical
उत्तराखण्डचमोली

गधेरे में नहाने गए दो किशोरों की मौत

ADVERTISEMENTS Ad

कर्णप्रयाग:- चमोली के पनाई गांव के लोदियागाड़ गधेरे में नहाने के दौरान किशोर दिव्यांशु (14) और गौरव (15) की तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची और उनकी तलाश की, जिसमें उनके शव मिले।
थानाध्यक्ष राकेश चंद्र भट्ट ने बताया कि सोमवार देर शाम को नगर क्षेत्र के पांच किशोर पनाई गांव के लोदियागाड़ गदेरे में नहाने गए थे। गदेरे के तेज बहाव में उनका संतुलन बिगड़ा और पांचों बहने लगे।
किसी प्रकार तीन अपने को बचाने में कामयाब रहे, लेकिन दो किशोर बह गए। सूचना मिलने पर पुलिस, डीडीआरएफ, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम पहुंची और बचाव अभियान शुरु किया। कुछ दूरी पर दोनों के शव मिल गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉