Medical
उत्तराखण्डचमोली

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने भराड़ीसैंण में सुरक्षा कर्मियों से की मुलाकात, आवास, भोजन अन्य व्यवस्थाओं की ली जानकारी

ADVERTISEMENTS Ad

गैरसैंण:- सीएम पुष्कर सिंह धामी चार दिवसीय विधानसभा सत्र के लिए भराड़ीसैंण में हैं। मॉर्निंग वॉक के दौरान वह विधानसभा सत्र के दृष्टिगत तैनात सुरक्षाकर्मियों से मिले। उन्होंने उनके आवास, भोजन और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

ADVERTISEMENTS Ad

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कठिन भौगोलिक एवं प्रतिकूल परिस्थितियों में कर्तव्य निर्वहन कर रहे पुलिस बल का अदम्य साहस एवं प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। धराली जैसे आपदा-प्रभावित एवं दुर्गम क्षेत्रों में भी हमारे पुलिसकर्मियों द्वारा प्रदर्शित अनुकरणीय कार्यक्षमता और सेवा भावना सराहनीय रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
Ad

इससे पहले मंगलवार को भी भराड़ीसैंण में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत समूह की महिलाओं से मुलाकात की। साथ ही सरकार द् की ओर से चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का जनता को लाभ एवं क्रियान्वयन को लेकर फीडबैक लिया। विधानसभा सत्र के दौरान यहां धारा 163 को लागू कर दिया गया है, जो सत्र समाप्ति की तिथि 22 अगस्त शाम पांच बजे तक प्रभावी रहेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉