Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का किया उद्घाटन, कहा सरकार का लक्ष्य व्यक्ति को नौकरी तलाशने वाला नहीं बल्कि रोजगार को सृजित करने वाला बनाना

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नैनीताल जिले के भीमताल स्थित ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी के अकादमिक ब्लॉक एवं ऑडिटोरियम का उद्घाटन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके लिए आज का यह दिन व अवसर उनके लिए विशेष है, आज उत्तराखंड सरकार ने सेवा, सुशासन और विकास के पाँच वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि इन पाँच वर्षों में सरकार द्वारा राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना, रोजगार और युवाओं के सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उत्तराखंड को विकास की नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने का निरंतर प्रयास किया है।

पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को युवाओं को भविष्य के लिए तैयार रहने का संदेश देते हुए कहा कि बदलते वैश्विक दौर में सफलता उसी को मिलेगी, जो सीखने की क्षमता, नवाचार की सोच और नई तकनीकों के अनुरूप स्वयं को ढालने का साहस रखेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखंड को शिक्षा, अनुसंधान, नवाचार और कौशल विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए तेजी से काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य युवाओं को नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि रोजगार सृजित करने वाला बनाना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ राज्य में आधुनिक और रोजगारोन्मुखी शिक्षा व्यवस्था विकसित की जा रही है। विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षण संस्थानों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग, डेटा विज्ञान और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़े पाठ्यक्रमों को बढ़ावा दिया जा रहा है, ताकि युवा वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार हो सकें।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से बाइक में लगी आग, दो युवक गंभीर रूप से घायल, उपचार जारी

उन्होंने कहा कि राज्य में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान कोबढ़ावा देने के लिए देहरादून में साइंस सिटी, हल्द्वानी में एस्ट्रो पार्क और अल्मोड़ा में साइंस सेंटर जैसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। इन संस्थानों से विद्यार्थियों को आधुनिक विज्ञान और अनुसंधान के नए अवसर मिलेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड का युवा प्रतिभाशाली है और सरकार उसकी प्रतिभा को सही मंच देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी उद्देश्य से स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि युवा स्वयं रोजगार स्थापित करने के साथ अन्य लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकें।

उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री हासिल करना नहीं, बल्कि व्यक्तित्व का समग्र विकास करना है। विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और नवाचार की सोच विकसित होना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कठिन परिश्रम करें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं की मेहनत और प्रतिभा को सुरक्षित रखने के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे कठोर नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसका परिणाम है कि पिछले पांच वर्षों में 33 हजार से अधिक युवाओं को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ सरकारी सेवाओं में नियुक्ति मिली है। इससे युवाओं का सरकारी भर्ती प्रक्रियाओं पर विश्वास और मजबूत हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  चलते ट्रक में लगी आग, चालक ने समय रहते कूदकर बचाई जान, किसी प्रकार की जनहानि नहीं

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को पर्वतीय क्षेत्रों तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी विद्यार्थियों के लिए शुरू की गई निःशुल्क व्यावसायिक शिक्षा पहल की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षा तभी सार्थक है, जब उसका लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया और विश्वास व्यक्त किया कि उत्तराखंड के युवा भविष्य में वैज्ञानिक, चिकित्सक, इंजीनियर, शिक्षक, प्रशासक और सफल उद्यमी बनकर राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश का नाम रोशन करेंगे।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, विधायक नैनीताल सरिता आर्या, प्रताप सिंह बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री डॉ अनिल कपूर डब्बू, ध्रुव रौतेला, शंकर कोरंगा, दिनेश आर्या, शांति मेहरा, हुकुम सिंह कुंवर, देवेन्द्र सिंह ढेला, ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टी सी, मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे ग्राफिक एरा ग्रुप के चैयरमैन कमल घनशाला, निदेशक अनिल कुमार नायर, ओबीसी आयोग के सदस्य डॉ जेड ए वारसी, प्रकाश आर्य सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, संस्थान के प्रतिनिधि, छात्र छात्र आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉