उत्तराखण्ड
मौसम पूर्वानुमान: उत्तराखंड में आने वाले कुछ दिनों तक मौसम रहेगा साफ

ADVERTISEMENTS
उत्तराखंड में आज से मौसम शुष्क बने रहने की संभावना बताई जा रही है, मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज से आने वाले कुछ दिनों तक मौसम साफ़ बना रहेगा।
ADVERTISEMENTS
मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान पूरी तरह साफ रहेगा। सभी जिलों में कुछ दिनों के लिए मौसम शुष्क रहने वाला है। आज राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
बता दें कि पिछले एक हफ्ते में उत्तराखंड में लगातार मौसम बदलता रहा, पर्वतीय इलाकों में बारिश देखने को मिली और अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी भी हुई, जिसके चलते मौसम में ठंडक रही, हालांकि अब आने वाले एक हफ्ते में मौसम शुष्क बना रहेगा।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











