Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

ब्लूटूथ से नकल करते हुए 17 अभ्यर्थियों को किया गिरफ्तार, सॉल्वर गैंग की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। नवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा में ब्लूटूथ से नकल करते हुए 17 अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया गया है। यह परीक्षा सीबीएसई बोर्ड की ओर से देहरादून के दो स्कूलों में दो पालियों में आयोजित की गई थी। आरोपियों के पास से 17 ब्लूटूथ डिवाइस बरामद की गई हैं। इनके खिलाफ दो मुकदमे पटेलनगर और एक डालनवाला में दर्ज किया गया है। नकलची अभ्यर्थियों के सॉल्वर गैंग के बारे में भी पूछताछ की जा रही है। सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का बताया जा रहा है, इनकी तलाश में पुलिस ने कई टीमें गठित की हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सीबीएसई बोर्ड की ओर से पटेलनगर क्षेत्र में सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल और डालनवाला में दून इंटरनेशनल स्कूल में यह परीक्षा आयोजित कराई जा रही थी। पहली पाली की परीक्षा में सोशल बलूनी स्कूल से सूचना मिली कि एक अभ्यर्थी संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के साथ दिखाई दिया। उसकी जांच की गई तो पता चला कि यह ब्लूटूथ डिवाइस है जिसे उसने जूते में छिपाया हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने आजमगढ़ उत्तर प्रदेश के रहने वाले सौरभ यादव नाम के अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद शाम की पाली में भी यहां परीक्षा होनी थी। पुलिस ने केंद्र अधीक्षक के साथ मिलकर चेकिंग की तो यहां से सात और अभ्यर्थी ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़े गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑपरेशन प्रहार: पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, तलाशी के दौरान 315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद
Ad

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने दूसरे केंद्र में भी पड़ताल की। डालनवाला थाने से एक टीम ने दून इंटरनेशनल स्कूल में छापा मारा। यहां से कुल नौ अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों से उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इनका सॉल्वर कौन था और कहां से इनके साथ ऑनलाइन होना था इसकी जांच भी की जा रही है। अभी तक की जांच में पता चला कि यह सॉल्वर गैंग देहरादून से बाहर का है। इसमें उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी दबिश के लिए टीमें भेजी गई हैं। सभी आरोपियों से मिले ब्लूटूथ डिवाइस को जांच के लिए भेजा जा रहा है। सोशल बलूनी स्कूल से सौरभ यादव निवासी आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, अमन निवासी हिसार, हरियाणा, रोबिन निवासी बागपत, अक्षय मान निवासी सिनौली, बागपत, नीरज मान निवासी सिनौली, बागपत उत्तर प्रदेश, मोहित कुमार निवासी ग्राम बड़कला, जींद, हरियाणा, अंकुश निवासी हिसार, हरियाणा, मनीष मलिक निवासी मेरठ, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया। दून इंटरनेशनल स्कूल से इलू माला वेंकटेश, राकेश, विशाल भर, ज्योति, पवन, अखिल, साहिल, अंकुर ग्रेवाल और कपिल को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ओपन तैराकी प्रतियोगिता में हल्द्वानी के छात्र कौस्तुभ भट्ट ने जीता स्वर्ण पदक, 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्पर्धा में हासिल किया पहला स्थान, प्रदेश और विद्यालय का नाम किया रोशन
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉