Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनादेहरादून

भीषण हादसा: ट्रक और इनोवा की टक्कर में 6 की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

देहरादून में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें छह लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना देहरादून के ओएनजीसी चौक के पास हुई, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक और इनोवा कार की जबरदस्त टक्कर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। मरने वालों के 3 युवक ओर तीन युवतियां बताई जा रही है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। ये सभी लोग छात्र बताए जा रहे है। इनमे से कुछ दिल्ली तो कुछ हिमाचल देहरादून के रहने वाले थे।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि छह लोगों के शवों को दून अस्पताल और महंत इंद्रेश अस्पताल भेजा गयाहै। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि सभी मृतक युवा छात्र थे। दुर्घटना में मारे गए छात्रों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  राज्य मंत्री भावना मेहरा ने किया दूरस्थ क्षेत्रों का भ्रमण, महिलाओं की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को फोन कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश
Ad

मृतकों की पहचान, गुनीत पुत्री तेज प्रकाश सिंह (19) वर्ष निवासी 10A साई लोक जीएमएस रोड देहरादून, कुणाल कुकरेजा पुत्र जसवीर कुकरेजा (23) निवासी 359 /1 गली नंबर 11 राजेंद्र नगर देहरादून (मूलनिवासी चंबा हिमाचल प्रदेश), नव्या गोयल पुत्री पल्लव गोयल (23) निवासी 11 आनंद चौक तिलक रोड, अतुल अग्रवाल पुत्र सुनील अग्रवाल (24) निवासी कालिदास रोड, कामाक्षी पुत्री तुषार सिंघल (20) निवासी 55/1 20 कावली रोड देहरादून और ऋषभ जैन पुत्र तरुण जैन (24) निवासी राजपुर रोड के रूप में हुई है, वहीं सिद्धेश अग्रवाल पुत्र विपिन कुमार अग्रवाल (25) निवासी आसियाना शोरूम मधुबन के सामने राजपुर रोड के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने विकास भवन भीमताल में अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश
Ad

पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रमोद कुमार और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच भी शुरू कर दी है, ताकि घटना के वास्तविक कारण का पता लगाया जा सके। इस हादसे ने एक बार फिर से सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। उत्तराखंड में सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। इस प्रकार की घटनाओं में बड़ी संख्या में लोग अपनी जान गंवा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉