Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

इलाज के लिए लाया गया कैदी अस्पताल से फरार, मुकदमा दर्ज कर तलाश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती पुलिस की कैद से एक कैदी फरार हो गया। कैदी को पेट में दर्द की शिकायत के बाद  सुशीला तिवारी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। कैदी के फरार होने से जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया, जेल प्रशासन की तहरीर पर कैदी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

ADVERTISEMENTS Ad

काशीपुर का रहने वाला आरोपी रोहित चोरी के मामले में उप कारागार हल्द्वानी में बंद था। सोमवार रात उसकी अचानक तबीयत खराब होने की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने दो बंदी रक्षकों के साथ कैदी को सुशीला तिवारी अस्पताल इलाज के लिए भेजा। मंगलवार सुबह 8 बजे इमरजेंसी में इलाज कराने के दौरान कैदी मौका पाकर फरार हो गया।हल्द्वानी जेल अधीक्षक प्रमोद कुमार ने बताया कि कैदी को कांस्टेबल पवन गोसाई और खेम सिंह अस्पताल लाए थे, जहां इलाज के दौरान कैदी उनको चकमा देकर फरार हो गया। लापरवाही बरतने वाले दोनों बंदी रक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। जबकि फरार कैदी की तलाश की जा रही है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे के अनुसार चोरी के मामले में जेल में बंद काशीपुर निवासी रोहित जनवरी महीने में जेल लाया गया था। सोमवार रात 1 बजे इलाज के लिए सुशीला तिवारी अस्पताल ले जाया गया। जहां मंगलवार सुबह को करीब 8 बजे वह अस्पताल से पुलिस कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई और रोहित की तलाश के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आसपास के इलाकों में दबिश दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉