Medical
उत्तराखण्ड

किशोरी से दुष्कर्म के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग को बाल सुधार गृह भेजा

ADVERTISEMENTS Ad



ऋषिकेश:- एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आ रही है, ऋषिकेश के मुनिकीरेती थाना क्षेत्र के शिवपुरी में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस गंभीर मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग आरोपी को कोर्ट के आदेश पर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक, शिवपुरी की एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। इसकी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने खोजबीन तेज की और मुखबिर की जानकारी पर लड़की को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग साइट से सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने दो श्रमिकों को गिरफ्तार किया, जिन पर आरोप है कि उन्होंने नाबालिग से दुष्कर्म किया। तीसरे आरोपी को जो नाबालिग था, बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवा लिया है, लेकिन रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर रही है।


ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग से दुष्कर्म एवं पॉक्सो के गंभीर मामले में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने हिमाचल प्रदेश से किया गिरफ्तार, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जिला कारागार
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉