Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

अंकित हत्याकांड का खुलासा, पुलिस ने किशोर सहित मुख्य आरोपी को पकड़ा, महिला मित्र को लेकर चल रहा था विवाद

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। सिडकुल कर्मी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक किशोर सहित मुख्य आरोपी को पकड़ लिया। महिला मित्र के चक्कर में आरोपी ने योजना बनाकर सिडकुल कर्मी अंकित की हत्या की थी। पुलिस ने किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया, मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने हत्या के मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि बफरी बुजुर्ग थाना शाही जिला बरेली यूपी निवासी नरेश पुरी ने पुलिस को तहरीर दी थी कि उनका बेटा अंकित पुरी फुलसुंगा में किराये का मकान लेकर सिडकुल की एक कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर काम करता था। 13 जनवरी की शाम छह बजे उनका बेटा रोजाना की तरह बाइक से कंपनी में ड्यूटी करने जा रहा था। इस दौरान रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हासिल की शिक्षक की नौकरी, तीन सहायक अध्यापकों के खिलाफ पुलिस ने किया धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, जनवरी 2026 में मिली थी नियुक्ति
Ad

जांच में सामने आया कि मूल सकरस थाना बहेड़ी बरेली यूपी हाल ट्रांजिट कैंप निवासी पवन कुमार पुत्र पूरन लाल का किसी महिला मित्र को लेकर अंकित से विवाद चल रहा था। घटनास्थल पर पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में एक और संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने एक किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इस दौरान पता चला कि अंकित को रास्ते से हटाने के लिए पवन ने योजना तैयार की थी। इसमें अपने एक नाबालिग दोस्त के साथ मिलकर उसने प्लान तैयार किया।

ADVERTISEMENTS Ad

13 जनवरी को पवन ने अंकित का पीछा किया। मुन्ना चौराहे के पास से अंकित को अकेला पाकर उसने किशोर को वन शक्ति मन्दिर के पास उसकी बाइक रुकवाने के लिए कहा। योजना के मुताबिक, इसके बाद पवन मौके पर पहुंचा और अंकित पर चाकू से वार कर हत्या कर दी। जाफरपुर से पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन को गिरफ्तार किया। एसएसपी ने बताया कि किशोर को बाल सुधार गृह भेज दिया। जबकि आरोपी पवन को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस वर्षगांठ के आयोजन को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, जनपद के मुख्य राजकीय भवनों को एलईडी बल्ब के माध्यम से किया जाएगा प्रकाशमान

पुलिस के मुताबिक, आरोपी पवन किशोर को साथ लेकर अंकित की कंपनी में आने-जाने के रास्ते की रेकी कर रहा था। घटना के दिन से 10 दिन पूर्व भी पवन ने अंकित को मारने का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हो सका। 13 जनवरी की रात अंकित के साथ उस दिन एक व्यक्ति नहीं था। इसका फायदा उठाकर पवन ने अपने साथी के साथ घटना को अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉