Medical
अंतरराष्ट्रीयदेहरादून

चारों धामों में बर्फबारी होने से शीत लहर चली, निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून। शनिवार को चारों धाम में बर्फबारी होने से निचले इलाकों में शीतलहर चली जिससे ठंड बढ़ गई है।  उत्तरकाशी जिले के निचले इलाकों में दिन भर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वहीं चमोली जिले के निचले इलाकों को बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। शनिवार को गंगोत्री-यमुनोत्री, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हुई। इसके अलावा हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, लाल माटी, औली, गोरसों सहित नीति और माणा घाटी के गांवों में भी हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में बारिश होने से ठंड बढ़ गई है। चमोली जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम सामान्य था। बदरीनाथ धाम तक बदरीनाथ हाईवे को भी खोल दिया गया था। शनिवार को हुई बर्फबारी से निचली चोटियों में भी बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से गर्भवती महिला की मौत, हादसे में दूसरी महिला घायल, पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर जांच की शुरू
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉