उत्तराखण्डनैनीताल
भीमताल में धूमधाम से मनाया नंदाष्टमी पर्व, जयकारों के बीच मां नंदा-सुनंदा का डोला निकाला, कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु रहे मौजूद

ADVERTISEMENTS
भीमताल:- नंदाष्टमी का पर्व भीमताल में भी बड़ी धूमधाम और भक्तिमय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर ढोल-नगाड़ों की मधुर ध्वनि और माँ के जयकारों के बीच माँ नंदा-सुनंदा का भव्य डोला निकाला गया, जिसमें मंत्री राम सिंह कैड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
ADVERTISEMENTS
माँ नंदा सुनंदा के भव्य डोला यात्रा में कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने माँ नंदा-सुनंदा के दर्शन कर प्रदेश और भीमताल वासियों की सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना की।
ADVERTISEMENTS
मंत्री कैड़ा ने सभी श्रद्धालुओं को नंदान्माष्टमी की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हमारी लोक संस्कृति, धार्मिक आस्था और परंपराओं का प्रतीक है। माँ नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद सभी प्रदेशवासियों पर बना रहे। डोला यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र में भक्तिमय माहौल रहा।
ADVERTISEMENTS


ADVERTISEMENTS











