Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव को लेकर शहर में डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी, वाहन चालकों को करना होगा वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  महाविद्यालय छात्रसंघ चुनाव और मतगणना को लेकर शहर में यातायात व्यवस्था के लिए पुलिस ने  डायवर्जन और पार्किंग प्लान जारी किया है। यह व्यवस्था 29 सितंबर को सुबह छह बजे से मतगणना समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान नैनीताल रोड के प्रतिबंधित क्षेत्र में छोटे-बड़े माल वाहनों समेत संबंधित वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बरेली रोड से पर्वतीय क्षेत्रों को जाने वाले वाहन तीनपानी फ्लाईओवर से गोलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं रामपुर रोड से आने वाले पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाले वाहनों को गन्ना सेंटर तिराहा से डायवर्ट किया जाएगा। ये वाहन बरेली रोड, तीनपानी फ्लाईओवर, गोलापार रोड होते हुए नरीमन तिराहा पहुंचेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

कालाढूंगी रोड की ओर जाने वाले वाहनों को पंचायत घर तिराहा से आरटीओ रोड की ओर भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुपर चेकिंग के माध्यम से प्राप्त फॉर्म किए ऑनलाइन चेक, निर्वाचक नामावलियों का 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा अंतिम प्रकाशन

पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी इलाकों की ओर आने वाले वाहन नरीमन तिराहा से डायवर्ट होकर गौलापार रोड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे। पर्वतीय क्षेत्रों से हल्द्वानी आने वाली रोडवेज और केमू बसें भी नरीमन तिराहा से गौलापार रोड, इंद्रानगर गेट/शनिबाजार रोड, मंडी और सिंधी चौराहा होते हुए रोडवेज व केमू स्टेशन पहुंचेंगी।

इसी तरह हल्द्वानी रोडवेज और केमू स्टेशन से पर्वतीय क्षेत्रों की ओर जाने वाली बसें रोडवेज के पूर्वी गेट से ताज चौराहा, गोलापुल, गौलापार रोड और नरीमन तिराहा होते हुए पर्वतीय क्षेत्रों के लिए रवाना होंगी।

काठगोदाम क्षेत्र से हल्द्वानी शहर की ओर आने वाले वाहनों को कॉलटैक्स/हाइडिल तिराहा से डायवर्ट कर पनचक्की तिराहा, चंबल पुल, लालढांठ तिराहा और ऊंचापुल चौराहा होते हुए गंतव्य तक भेजा जाएगा। इसके अलावा आवास विकास तिराहा से वाहन ठंडी सड़क और तिकोनिया चौराहा होते हुए आगे जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  पुश्तैनी जमीन के लिए प्रेमी संग मिलकर बेटी ने रची मां की हत्या की साजिश, खजानी देवी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जाने वाले वाहनों को तिकोनिया चौराहा से कैनाल रोड, कुल्यालपुरा चौराहा, पानी की टंकी और पनचक्की चौराहा होते हुए काठगोदाम की ओर भेजा जाएगा।

छात्रसंघ चुनाव और मतगणना ड्यूटी में तैनात अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही पत्रकारों के वाहनों के लिए एमबी इंटर कॉलेज मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि निर्धारित मार्गों और पार्किंग व्यवस्था का पालन करें, ताकि चुनाव प्रक्रिया के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

चुनाव के दौरान तीन स्थानों को जीरो जोन बनाया गया है। इनमें दुर्गा सिटी सेंटर तिराहा से महारानी होटल तिराहा, कुल्यालपुरा चौराहा से सरस्वती रेस्टोरेंट तिराहा और कलावती चौराहा से कुल्यालपुरा चौराहा तक का क्षेत्र शामिल है। इन मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉