Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पुलिस ने फर्जी हैली टिकट बुकिंग गिरोह का किया पर्दाफाश, चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-   पुलिस ने सोशल मीडिया पर फर्जी हेली टिकट बुकिंग साइट बनाकर दो लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को बिहार और ओडिशा से गिरफ्तार किया है ।

ADVERTISEMENTS Ad

गुजरात के सूरत निवासी सूर्यप्रकाश मिश्रा ने 7 जुलाई को गुप्तकाशी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने सोशल मीडिया पर हेली कंपनी की एक वेबसाइट से 32 टिकटों के लिए 1,91,812 रुपये का ऑनलाइन भुगतान किया, पर न तो टिकट मिली और न ही कॉल रिसीव हुई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि दो माह की पड़ताल के बाद पुलिस ने आरोपियों के 18 बैंक खाते, कई मोबाइल व अन्य सामान बरामद किए। मास्टरमाइंड आकर्षण गुप्ता (18) निवासी बिहार को नवादा से और उसके साथियों अनंत कुमार सिंह (25), सौभाग्य शेखर महतो (26) व दौलागोबिंदा (ओडिशा) को मयूरगंज से गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

पुलिस के अनुसार आकर्षण ने ही पीड़ित से व्हाट्सएप पर बातचीत कर भुगतान कराया। वह व्हाट्सएप कॉल और टेलीग्राम का इस्तेमाल करता था। ठगी की रकम मिलते ही उसने अनंत को 10 हजार, सौभाग्य को 15 हजार और दौलागोबिंदा को 15 हजार रुपये दिए, शेष रकम खुद रख ली। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉