Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक और सहयोगी टेक्नीशियन को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने किया गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर तैनात रेलवे  आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक और उनके सहयोगी तकनीशियन को 20 हजार रुपये की रिश्वत सीबीआई ने लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सीबीआई की देहरादून शाखा के एसपी एसके राठी के अनुसार, एएसआई और तकनीशियन के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर डंपर से रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। मामले में उसके खिलाफ रेलवे ऐक्ट की धारा 160(2) में एफआईआर दर्ज हुई थी। आरोप है कि एएसआई और तकनीशियन ने गिरफ्तारी से बचाने और डंपर को जब्त न करने की ऐवज में शिकायतकर्ता से दो लाख रुपये रिश्वत मांगी। हालांकि, बाद में यह राशि घटाकर 25 हजार रुपये कर दी गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात, भीमताल विधानसभा की समस्याओं का समाधान करने की मांग
Ad

शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत पर सीबीआई ने जाल बिछाते हुए रविवार को दोनों आरोपियों को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के अनुसार, आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। तलाशी में मिली जानकारियों को जल्द ही सार्वजनिक कर दिया जाएगा। आज दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी के निर्देशों पर भीमताल में होम स्टे इकाई का औचक निरीक्षण, तीन पर 10-10 हजार रुपए का जुर्माना, मानकों का पालन न करने पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉