Medical
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में फिर मौसम बदलने की संभावना: ऊंचाई वाले क्षेत्र में बर्फबारी के आसार, प्रशासन ने अलर्ट किया जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून/ हल्द्वानी:- उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मौसम एक बार फिर बदल सकता है। राज्य के आपातकालीन परिचालन केंद्र ने उत्तराखंड के पांच जिलों के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज बर्फबारी की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। इस संबंध में संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर आवश्यक सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जनपदों के ऊंचाई वाले इलाकों में आज शाम पांच बजे तक बर्फबारी हो सकती है। मौसम में अचानक बदलाव से जनजीवन प्रभावित होने की आशंका जताई गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कल 16 अगस्त को जनपद नैनीताल भ्रमण पर, विभिन्न कार्यक्रमों में करेंगे प्रतिभाग
Ad

अस्थाई रूप से रह रहे लोगों को निचले इलाकों में जाने की सलाह

ADVERTISEMENTS Ad

प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाते हुए इन क्षेत्रों में अस्थायी रूप से निवास कर रहे लोगों को एक से दो दिन के लिए निचले स्थानों पर चले जाने की सलाह दी है। बर्फबारी के चलते सड़कें अवरुद्ध होने, बिजली और संचार सेवाएं बाधित होने की संभावना को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  एस.के.एम. स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देश भक्ति के नारों से गूंज उठा विद्यालय परिसर

सावधानी बरतने की अपील

जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आपदा प्रबंधन टीमों को अलर्ट पर रखें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें। साथ ही, पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा करने वाले लोगों से भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉