Medical
उत्तराखण्डधर्म/संस्कृतिनैनीताल

कैंचीधाम: सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीम करोली का लिया आशीर्वाद, दोपहर 12 बजे तक रही लंबी कतारें

ADVERTISEMENTS Ad

भवाली:- आज रविवार कैंची धाम मंदिर के 61वें स्थापना दिवस पर सवा लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा नीब करौरी महाराज का आर्शीवाद लिया। साथ ही मालपुए का प्रसाद पाया।

ADVERTISEMENTS Ad


सुबह पांच बजे से श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटना शुरू हुआ जो देर शाम जारी रहा। सुबह 10 बजे और दोपहर 2 बजे हुई बारिश के बाद भी श्रद्धालु बाबा के जयकारों के साथ कैंची धाम पहुंचते रहे। एसएसपी पीएन मीणा सुबह से मंदिर की व्यवस्थाओं में लगे रहे। तीन किमी दूर तक दोपहर 12 बजे तक श्रद्धालुओं की कतार लगी रही। दो बजे बाद श्रद्धालुओं की संख्या सीमित होकर रह गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad


कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और कुमाऊं आईजी रिधिम अग्रवाल, सीओ प्रमोद शाह, कोतवाल उमेश मलिक ने मंदिर में पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही सफल संचालन के लिए सभी को बधाई दी। रविवार को कैंची धाम तक प्रशासन और पुलिस ने शटल सेवा लगाई थी। श्रद्धालुओं को हल्द्वानी, भीमताल और भवाली से शटल से ही भेजा गया। इसके चलते इस साल पिछले साल की तुलना में कम श्रद्धालु पहुंचे। पिछले साल दो लाख से अधिक श्रद्धालु कैंची धाम पहुंचे थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हड्डी रोग जांच एवं नि:शुल्क परामर्श स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शनिवार 22 अगस्त को, हड्डियों और शुगर की जांच के अलावा योग परामर्श भी मिलेगा
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉