राष्ट्रीय

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा को अपनी ही पिस्टल से लगी गोली, हालत खतरे से बाहर

Ad

बॉलीवुड के एक्टर गोविंदा अपनी ही पिस्तौल की गोली के शिकार हो गए उन्हें गंभीर हालत में मुंबई के कृति केयर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

Ad

ये घटना उन्हीं के घर में सुबह करीब पांच बजे हुई। बताया जा रहा है कि वह घर में अकेले थे और बाहर जाने के लिए तैयारी कर रहे थे। गन साफ करते हुए अचानक मिस फायर हो गया। गोविंदा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Ad

पुलिस के मुताबिक गोली चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और उन्होंने गोविंदा की रिवाल्वर कब्जे में ले ली। गोली लगने के बाद गोविंदा के पैर से काफी खून बह गया है। जिसकी वजह से उनकी हालत काफी खराब हो गई है। फिलहाल गोविंदा अंधेरी के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती है। मामले की जांच की जा रही है।
गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने बताया कि एक्टर की हालत अब खतरे से बाहर है। वो कोलकाता जाने के लिए तैयार हो रहे थे। गोविंदा रिवॉल्वर को साफ करके अलमारी में रख रहे थे। इस दौरान पिस्टल जमीन पर गिर गई, जिसके बाद मिसफायर हो गया। उनके घुटने के नीचे गोली लगी है।

गोविंदा की बेटी टीना आहूजा ने बताया कि पापा की सेहत पहले से काफी बेहतर है। गोली लगने के बाद पापा का ऑपरेशन किया गया और ऑपरेशन सफल रहा है। सारे टेस्ट भी डॉक्टर्स ने किए हैं, रिपोर्ट्स भी सकारात्मक हैं। पापा कम से कम 24 घंटे तक आईसीयू में रहेंगे। रिपोर्ट्स की माने तो गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा इस समय मुंबई में नहीं है। जैसे ही उन्हें गोविंदा को गोली लगने के बारे में पता चला है तो वो मुंबई के लिए रवाना हो गई हैं।

गोविंदा ने इन दिनों एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाई हुई है। वह लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आए हैं। हालांकि उनके म्यूजिक वीडियो आते रहते हैं। इसके साथ ही वो कई रियलिटी शो में भी नजर आते रहते हैं। टीवी पर गोविंदा अपनी पत्नी सुनीता के साथ नजर आते हैं। जहां पर कई बार वो अपनी प्रोफेशनल तो कभी पर्सनल लाइफ को लेकर ऐसे खुलासे करते हैं, जिनके बारे में फैंस को पता ही नहीं होता।

ADVERTISEMENTS
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉