Medical
उत्तराखण्डक्राइम/दुर्घटनानैनीताल

सिलेंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिरा, पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चला कर तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला

हल्द्वानी। ज्योलीकोट क्षेत्र में देर रात एक सिलेंडर से भरा ट्रक गहरी खाई में गिर गया। गनीमत यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार सिलिंडर से भरा एक ट्रक 04 सीबी 3098देर रात भवाली से हल्द्वानी को जा रहा था। ज्योलीकोट में पुलिस चैक पोस्ट के समीप ट्रक चालक को  झपकी आई और ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने ढोलीगाँव में लगाया श्रम विभाग का बहुउद्देशीय शिविर, 2 दर्जन पंजीकृत श्रमिकों को वितरित की सामग्री
Ad

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस ने ट्रक में सवार तीनों लोगों को खाई से सुरक्षित बाहर निकाला। एसओ रमेश बोरा ने बताया कि चालक गोविंद सिंह गुरना निवासी पिथौरागढ़, जितेंद्र सिंह, पाली कनालीछीना पिथौरागढ़ व मोहित जुकरिया मोटाहल्दू भगवानपुर हल्द्वानी तीनों ट्रक सवार सुरक्षित हैं। जिनको निजी वाहन से हल्द्वानी भेज दिया गया है। ट्रक में खाली सिलिंडर होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पद्मश्री डॉक्टर ललित पांडे का रविवार को निधन,सामाजिक, शैक्षिक और पर्यावरणीय क्षेत्र में शोक की लहर
Ad

रेस्क्यू करने वालों में ज्योलीकोट चौकी से कांस्टेबल चनीराम आर्य, मलकीत कंबोज, धर्मेंद्र साहनी, दीपक जोशी व होमगार्ड ओम प्रकाश मौजूद थे। एसडीआरएफ ने तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉