Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

चावल की गुणवत्ता परीक्षण के 61 नमूने में से 26 फेल, राज्य खाद्य निगम के दो अधिकारियों पर गिरी गाज

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- खाद्यान्न गोदाम गूलरघाटी में मिली अनियमितताओं के मामले में राज्य खाद्य निगम के दो अधिकारियों पर गाज गिरी है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी विष्णु प्रसाद त्रिवेदी को निलंबित करने के साथ ही सहायक क्षेत्रीय अधिकारी (एआरओ) अजय रावत को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की गई है। यहां चावल की गुणवत्ता परीक्षण के लिए कुल 61 नमूने लिए गए थे, इनमें 26 फेल पाए गए और इनका पूरा स्टॉक रद्द घोषित कर दिया गया। डीएम सविन बंसल ने खाद्यान्न गोदाम में अनियमितता की जांच मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह को सौंप दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

पिछले दिनों डीएम सविन बंसल ने दून में सरकारी गोदाम में छापेमारी कर अनियमितता पकड़ी थी। तब बड़े पैमाने पर स्टॉक खराब पाया गया था। जिसकी सैंपलिंग कराई गई। छापे में भंडारण, खरीद गुणवत्ता नियंत्रण और खाद्यान्न आवंटन प्रक्रिया में गड़बड़ी पाते हुए वरिष्ठ विपणन अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। उन्हें सीडीओ ऑफिस से अटैच किया गया। डोईवाला की वरिष्ठ विपणन अधिकारी संयोगिता को गूलरघाटी गोदाम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आंतरिक गोदामों और सरकारी दुकानों में खाद्यान्न सप्लाई के प्रति अपने उत्तरदायित्व में चूक के साथ ही गुणवत्ता सुनिश्चित करने में विफल रहने पर एआरओ अजय रावत को प्रतिकूल प्रविष्ट जारी की गई है। डीएम ने बताया कि यह बेस गोदाम है, यहां से दून के अलावा गढ़वाल क्षेत्र में खाद्यान्न सप्लाई होता है और यहां गुणवत्ता तय मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई है। इस अनाज को निर्बल वर्ग, धात्री महिलाओं, नौनिहालों और बुजुर्गों के लिए सप्लाई किया जा रहा था।
फिफा (फर्स्ट इन फर्स्ट आउट) जो अन्न भंडारण प्रबन्धन का मौलिक नियम है के किसी भी नियम का पालन किया जाना नहीं पाया गया। न तो फिफो रजिस्टर मेंटेन किए गए और न ही प्रथम आवत माल की प्रथम निकासी की गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सड़क हादसा: पर्यटकों की टैक्सी अनियंत्रित होकर 40 मीटर गहरी खाई में गिरी, तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह, पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू कर सभी को सुरक्षित निकाला
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉