Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज बस में 11 यात्री बेटिकट, परिचालक को किया जाएगा बर्खास्त

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। एआरएम के औचक निरीक्षण में हल्द्वानी से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस में 11 यात्री बेटिकट मिले। इस मामले में संविदा परिचालक से जानकारी लेने पर वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सका।  इस पर एआरएम ने परिचालक को बर्खास्त करने की संस्तुति की है। वहीं इसके बाद यात्रियों के टिकट काटकर बस को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।एआरएम केएस राणा ने बताया कि शनिवार सुबह टीम के साथ रामपुर रोड स्थित चीनी मिल के पास चेकिग की जा रही थी। इसी दौरान हल्द्वानी डिपो की बस को चेकिंग के लिए रोका गया। बस में कुल 42 यात्री सवार थे। इसमें 11 यात्रियों के पास टिकट नहीं था। उन्होंने बताया कि बस परिचालक दिनेश बिष्ट पूर्व में भी बिना टिकट यात्रियों को सवारी कराने के मामले में पकड़ा जा चुका है। इस पर अब बर्खास्तगी की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि परिचालक के टूर से आने के बाद बर्खास्त कर दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: पर्वतीय इलाकों में आज मूसलाधार बारिश के आसार, देहरादून समेत 6 जिलों में भारी बारिश की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉