Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दिए निर्देश, सभी अधिकारी अपने नगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करें, जिला कार्यालय को उपलब्ध कराएं फोटो

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी नगर निकायों व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा है कि दीपावली त्यौहार के बाद नगर क्षेत्र के अंतर्गत पटाखों एवं अन्य सामग्री से काफी मात्रा में कूड़ा एवं गंदगी हुई है। सभी अधिकारी अपने अपने नगर क्षेत्र में पूर्ण सफाई व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित करते हुए फोटो उपलब्ध कराएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़, टीम और पुलिस वाहनों पर कई राउंड फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में लगी गोली, उपचार के लिए भेजा अस्पताल
Ad

हल्द्वानी नगर में सफाई कार्य हेतु अतिरिक्त कार्मिक तैनात करते हुए आयुक्त नगर निगम स्वयं इस अभियान का नेतृत्व करेंगे। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर सभी निकायों में चलाए जा रहे इस अभियान के भी आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी नोडल अधिकारी रहेंगे तथा सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत से सूचना फोटो सहित एकत्रित कर जिला कार्यालय नैनीताल एवं शासन को तत्काल प्रेषित करेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉