Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

राष्ट्रपति की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा को लेकर राज्यपाल ने की अधिकारियों के साथ बैठक, तैयारियों के दिये निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल:- भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की प्रस्तावित नैनीताल यात्रा के मद्देनज़र उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने मंगलवार को राजभवन नैनीताल में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली।

ADVERTISEMENTS Ad

बैठक में राज्यपाल ने राष्ट्रपति के भ्रमण को गरिमापूर्ण, भव्य एवं सुचारु रूप से संपन्न कराने हेतु सभी व्यवस्थाओं को गुणवत्ता युक्त पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कांवड़ मेले को लेकर रेलवे ने की तैयारी शुरू, दिल्ली-हरिद्वार रेल मार्ग पर विशेष ट्रेनों के संचालन की योजना, कोच बढ़ाने और भीड़ प्रबंधन के लिए होंगे विशेष इंतजाम
Ad

राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रपति की यात्रा प्रदेश के लिए गौरव का अवसर है, अतः सभी अधिकारी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दें।बैठक में बताया गया कि राष्ट्रपति नैनीताल राजभवन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। इसके अतिरिक्त, वह कुमाऊँ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी सम्मिलित होंगी तथा कैंचीधाम मंदिर में बाबा नींब करौली महाराज के दर्शन करेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  सीडीओ अरविंद कुमार पांडे ने मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों के साथ की बैठक, जनपद में प्रभावित नेटवर्क व्यवस्था में सुधार सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बैठक में सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, आयुक्त कुमाऊँ एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, अपर सचिव राज्यपाल रीना जोशी, प्रबंध निदेशक केएमवीएन विनीत तोमर, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, कुलपति कुमाऊँ विश्वविद्यालय प्रो. दीवान सिंह रावत, पुलिस अधीक्षक यातायात जगदीश चंद्र सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉