Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

पर्वतीय एवं मैदानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बदल सकता है मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेशभर में बीते कुछ दिनों से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। सामान्य तापमान में पांच-छह डिग्री की बढ़ोतरी से मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्मी खूब परेशान कर रही है। बुधवार को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानों के कुछ हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इससे तापमान में कमी आने से राहत का अनुमान है। राजधानी दून की बात करें तो मंगलवार को भी यहां का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 35.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल पंतनगर, मुक्तेश्वर और नई टिहरी का रहा।मैदान से लेकर पहाड़ तक अधिकतम तापमान से लेकर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन के साथ रात को भी गर्मी का एहसास हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के आसार हैं। हालांकि, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने से गर्मी परेशान कर सकती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय की संभावना
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉