Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड की राजनीति में होने जा रहा बड़ा बदलाव, छह प्रभावशाली नेता आज थामेंगे कांग्रेस का दामन

ADVERTISEMENTS Ad

नई दिल्ली/देहरादून:- उत्तराखंड की राजनीति में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। राज्य के तीन पूर्व विधायकों सहित छह प्रभावशाली नेता आज शनिवार को भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का दामन थामेंगे। यह पूरा घटनाक्रम नई दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व की मौजूदगी में आयोजित होगा, जिसे आगामी चुनावों से पहले पार्टी की बड़ी रणनीति माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस में शामिल होने वाले नेताओं में रुद्रपुर से पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, सितारगंज के पूर्व विधायक नारायण पाल और घनसाली (टिहरी) के पूर्व विधायक भीमलाल आर्य प्रमुख हैं। इनके साथ रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल, भीमताल के लाखन नेगी और मसूरी के पूर्व पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता भी कांग्रेस की सदस्यता लेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

इन नेताओं के दल बदल के पीछे 2022 विधानसभा चुनाव में टिकट न मिलना एक बड़ी वजह माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

राजकुमार ठुकराल पहले ही भाजपा से नाराज होकर इस्तीफा दे चुके थे, जबकि नारायण पाल भी अलग-अलग दलों में रहने के बाद टिकट न मिलने से असंतुष्ट थे।

भीमलाल आर्य भी लंबे समय से सक्रिय राजनीति में नई संभावनाएं तलाश रहे थे।

रुड़की के पूर्व मेयर गौरव गोयल का सियासी सफर भी काफी दिलचस्प रहा है। वे 2019 में निर्दलीय मेयर चुने गए थे, बाद में भाजपा में शामिल हुए, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही इस्तीफा दे दिया। अब उनका कांग्रेस में जाना स्थानीय राजनीति में नया समीकरण बना सकता है।
इस ज्वाइनिंग कार्यक्रम में उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल भी मौजूद रहेंगे, जो इसके लिए दिल्ली पहुंच चुके हैं। माना जा रहा है कि इन नेताओं के कांग्रेस में आने से तराई और गढ़वाल क्षेत्रों में पार्टी को मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  स्कूली वाहनों में यातायात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश

कुल मिलाकर, यह घटनाक्रम उत्तराखंड की राजनीति में समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। आने वाले समय में इसका असर प्रदेश की सियासत पर देखने को मिल सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉