Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

हल्द्वानी से हरिद्वार तक बनेगी एलिवेटेड रोड, लालकुआं बाईपास निर्माण की डीपीआर प्रक्रिया शुरू

हल्द्वानीः कुमाऊं क्षेत्र में बड़ी राहत और विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नैनीताल-उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने कहा कि हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसके साथ ही लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

सांसद अजय भट्ट ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग द्वारा हल्द्वानी-हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए डीपीआर तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। उसके बाद परियोजना के निर्माण हेतु टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहुंचे कालाढूंगी, क्षेत्र के विकास के लिए की छह महत्वपूर्ण घोषणाएं, महिलाओं के लिए नए रोजगार के अवसर खोलने का ऐलान
Ad

उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में पूरा करना संभव होगा, जिससे परिवहन क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आएगा। यह मार्ग न केवल कुमाऊं वासियों के लिए यात्रा को सुगम बनाएगा, बल्कि कुमाऊं आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  एक्सीलेंट शॉर्ट हैंड क्लासेस में धूमधाम से मनाया बाल दिवस, बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

इसी प्रकार, लालकुआं बाईपास को लेकर भी विभाग ने मंजूरी प्रदान कर दी है तथा डीपीआर के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी।

सांसद भट्ट ने कहा कि इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉