Medical
उत्तराखण्डऊधम सिंह नगर

होटल की दूसरी मंजिल से कूद कर युवक ने की आत्महत्या

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर। काशीपुर रोड स्थित होटल गंगेज में सोमवार देर रात एक युवक ने दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरुण मलिक (उम्र 39 वर्ष) पुत्र ब्रह्मपाल निवासी फेस वन, कौशल्या, गंगापुर रोड, रुद्रपुर के रूप में हुई है। अरुण पेशे से ठेकेदार था और वर्तमान में अपने पिता के साथ रह रहा था। बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चे उसे छोड़कर जा चुके थे।
सोमवार दोपहर लगभग 3:30 बजे अरुण ने होटल गंगेज में एक कमरा बुक किया था, जो दूसरी मंजिल पर था। रात लगभग 12 बजे उसने कमरे खिड़की के शीशा तोड़कर छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  किशोरी की मां ने अपने पति और उसके दोस्त पर लगाया बेटी की हत्या का आरोप, पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की जांच शुरू
Ad

होटल कर्मचारियों के अनुसार, अरुण इससे पहले भी कई बार होटल में आ चुका था। इस बार वह महज ₹100 लेकर होटल पहुंचा था। प्रारंभिक जांच में युवक के नशे में होने की बात सामने नहीं आई है। पूरे मामले की जांच आदर्श कॉलोनी चौकी पुलिस कर रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान सुनी जनता की समस्याएं, अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही किया समाधान
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉