Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

उत्तराखंड पुलिस से सेवानिवृत्त हो रहे तीन पुलिस कर्मियों को एसएसपी नैनीताल ने किया सम्मानित, शुभकामनाओं के साथ दी विदाई

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- आज 30 सितंबर 2025 को नैनीताल पुलिस में नियुक्त 3 पुलिस कार्मिकों को पुलिस विभाग में अपनी सेवा पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने के उपलक्ष्य में एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा,  नैनीताल द्वारा पुलिस मीटिंग हॉल हल्द्वानी के सभागार में विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

सेवानिवृत्त हुए पुलिस कर्मियों का विवरण निम्नवत है-

ADVERTISEMENTS Ad

■  सुरेश चंद्र पाठक, अपर उपनिरीक्षक यातायात (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
■  जगत सिंह टगड़िया, अपर उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस। (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)।
■ चन्द्र प्रकाश सिंह, अपर उपनिरीक्षक सशस्त्र पुलिस। (अधिवर्षता सेवानिवृत्ति)

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  क्वींस स्कूल में धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोहा
Ad

कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी दीपम सेठ,  द्वारा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों हेतु दिए गए विशेष बधाई संदेश के साथ की गई। तत्पश्चात विदाई समारोह कार्यक्रम के दौरान सेवानिवृत्त हो रहे पुलिस कर्मियों द्वारा लंबे समय की सेवा के पश्चात अपने-अपने विभागीय अनुभवों एवं
महत्वपूर्ण पलों को सांझा किया गया।

एसएसपी नैनीताल द्वारा पुलिस कर्मियों की सराहनीय सेवाओ की प्रशंसा की गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि आपके द्वारा पुलिस विभाग को दी गई सेवाएं सभी पुलिस कर्मियों के लिए अनुकरणीय हैं। अब आपके जीवन की दूसरी पारी शुरू होने जा रही है। स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाएं व जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण रखें। पुलिस परिवार सदैव आपके साथ है, किसी भी परेशानी/सहायता हेतु हमेशा आपके लिए तत्पर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, आपदा से क्षतिग्रस्त मोटर मार्गों को सही करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

एसएसपी नैनीताल द्वारा सेवानिवृत हो रहे कर्मियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई और उन्हें उपहार स्वरूप शॉल, प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

विदाई समारोह के दौरान  हरकेश सिंह प्रतिसार निरीक्षक पुलिस लाइन नैनीताल, राजकुमार बिष्ट प्रतिसार निरीक्षक पुलिस दूरसंचार समेत शाखा प्रभारी व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी गण तथा सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉