Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:-  चोरगलिया थाना क्षेत्र में एक 16 साल की नाबालिग किशोरी की शादी का मामला सामने आया है। पुलिस कोई शिकायत मिलने पर ससुरालियों ने पीड़िता को मायके भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की ओर से की गई काउंसलिंग में पूछताछ ने आपबीती बताई। वहीं बाल विकास परियोजना अधिकारी की तहरीर पर आरोपी दूल्हे और उसके भाई, पीड़िता के माता-पिता समेत पंडित पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

चोरगलिया थाना क्षेत्र के गौलापार की रहने वाली 16 साल की किशोरी की 22 जून को सीतावनी मंदिर में कालाढूंगी के बेल बसानी निवासी युवक से शादी कराई गई थी। मामले की शिकायत की भनक लगते ही आरोपियों ने शादी के करीब एक सप्ताह बाद रातों-रात किशोरी को उसके मायके पहुंचा दिया। बाल परियोजना विभाग की टीम ने जब किशोरी के परिजनों से पूछताछ की तो उन्होंने कहा कि केवल सगाई हुई है। टीम ने किशोरी से पूछताछ की। पीड़िता ने बताया कि परिवार वालों ने शादी का दबाव बनाया। मंदिर में शादी के दौरान नाबालिग के माता-पिता, दूल्हे का बड़ा भाई और पंडित मौजूद रहे। आरोपियों को जैसे ही बाल विवाह की शिकायत की भनक लगी, उन्होंने किशोरी को बेल बसानी से उसके मायके पहुंचा दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

एसओ के मुताबिक बाल विकास परियोजना अधिकारी की ओर से नौ अगस्त को दी गई तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। किशोरी को नारी निकेतन भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की "रबड़ डॉल" योगा गर्ल हर्षिका को जस गोविन पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर किया सम्मानित, योग के क्षेत्र में उपलब्धि पर 11 हजार रुपये का चेक किया भेंट
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉