Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

लगातार भारी बारिश के चलते हालात चिंताजनक, यूपीसीएल पूरी तरह सतर्क, बिजली के खंभों और लाइनों से दूर रहने की अपील

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:- लगातार भारी बारिश के चलते यूपीसीएल पूरी तरह सतर्क है। सभी जगहों पर डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की गई हैं। आम आदमी से भी इस दौरान बिजली के खंभों, लाइनों से दूर रहने की अपील की जा रही है। यूपीसीएल के एमडी अनिल कुमार ने भारी वर्षा एवं मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी फील्ड स्टाफ को सतर्कता मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

उन्होंने कहा कि राज्य में आपदा जैसी परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बनाए रखना जटिल कार्य है। सभी अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता अपने क्षेत्रों में तैनात रहते हुए गश्त एवं निरीक्षण कर रहे हैं। किसी भी विद्युत अवरोध, पोल गिरने या तार टूटने की सूचना तत्काल यूपीसीएल मुख्यालय एवं संबंधित नियंत्रण कक्ष को भेजी जा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में अगले दो दिन भारी बारिश की संभावना, देहरादून समेत 5 जिलों में बारिश की चेतावनी के चलते सतर्क रहने की सलाह
Ad

सभी लाइन स्टाफ एवं फील्ड इंजीनियरों को सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं। आपूर्ति बहाल करते समय वर्षा, आंधी या भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में पूर्ण सावधानी बरतने के लिए कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एमडी ने उपभोक्ताओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि प्रतिकूल मौसम की स्थिति में विशेष सावधानी बरतें। टूटे या गिरे हुए बिजली के तारों और पोल से दूर रहें। विद्युत दुर्घटना या अवरोध की सूचना तुरंत यूपीसीएल टोल फ्री नंबर 1912 अथवा नजदीकी बिजली घर पर दें। गीले हाथों से विद्युत उपकरणों का प्रयोग न करें। गिरे हुए पोल या तारों को स्वयं छूने या हटाने का प्रयास न करें।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिग की शादी कराने के मामले में पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज, किशोरी को भेजा नारी निकेतन

यूपीसीएल ने राज्य के सभी जिलों में डिजास्टर रिस्पांस टीमें तैनात की हैं जो आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत कार्रवाई करने को तैयार हैं। यूपीसीएल के सभी नियंत्रण कक्ष एवं उपसंस्थानों को भी सतर्क रहने और तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉