Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने किया राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी के नव निर्मित भवन का लोकार्पण, जनता दरबार लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्यायें, शीघ्र समाधान करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

भीमताल:-  विधानसभा के धारी ब्लॉक के राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी में कक्षा कक्ष नहीं होने से बच्चों को पढ़ाई में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में लैब नहीं होने से छात्र-छात्राओं को काफ़ी दिक्कतें आती थीं।

ADVERTISEMENTS Ad

ग्रामीणों व अभिभावकों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा से भवन के निर्माण करने की मांग की।  ग्रामीणों की मांग पर राजकीय इंटर कालेज पहाड़पानी में भवन के लिए धनराशि स्वीकृति कराई गयी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  टेंट व्यवसायी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पेड़ से टकराई कार में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Ad

भवन का निर्माण कार्य पूर्ण होने के उपरांत आज मंत्री कैड़ा ने भवन का लोकार्पण किया, ग्रामीणों ने मंत्री कैड़ा का फूल मालाओं से स्वागत कर धन्यवाद दिया। उनहोंने कहा हमारी सरकार के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य किया जा रहा है ताकि छात्र छात्राओं को पढ़ाई में किसी तरह की परेशानी न आए। मंत्री कैड़ा ने कहा ओखलकांडा, धारी, रामगढ़ व भीमताल ब्लॉक के अंतर्गत लगभग दो दर्जन से अधिक इंटर कालेजों, हाई स्कूल के भवनों का निर्माण कार्य किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  रास्ता पूछने के बहाने महिला की चेन छीनने वाला बदमाश गिरफ्तार, बिना नंबर प्लेट की स्कूटी और लूटी चेन भी बरामद
Ad

इसके साथ ही मंत्री राम सिंह कैड़ा ने जनता द्वार लगाकर क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को भी सुना। क्षेत्र के लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य, आदि समस्याओं को उनके समक्ष रखा। विधायक कैड़ा ने सम्बंधित अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने को कहा। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख भावना आर्य, मंडल अध्यक्ष कृष्णा मेलकानी, ललित मोहन शर्मा, डीके आर्य, बीडीसी अनिल कुमार, नानू प्रकाश चंद्र, विवेक डंगवाल और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉