Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

जिलाधिकारी ने चंदन हॉस्पिटल में लापरवाही की घटना को गंभीरता से लेते हुए जांच समिति का किया गठन, विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के दिए निर्देश

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी:- जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने चंदन हॉस्पिटल में उपचार के नाम पर अवैध वसूली, चिकित्सा में लापरवाही, आर्थिक शोषण एवं कुप्रबंधन की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए जांच समिति का गठन किया है। जांच समिति में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अध्यक्ष, एवं नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी व अपर मुख्य चिकित्साधिकारी को सदस्य नामित किया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

नामित सदस्य को चंदन हॉस्पिटल में ली जा रही फीस और निर्धारित स्वास्थ्य मानकों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर जिलाधिकारी प्रशासन विवेक राय ने जानकारी रखने वाले सम्बद्ध या असम्बद्ध व्यक्तियों से अपील की है कि प्रकाशन के 7 दिनों के अन्दर अपना मौखिक अथवा लिखित बयान, अधिकथन या उक्त के संबंध में कोई भी साक्ष्य हों तो, तो वह किसी भी कार्य दिवस को गठित जांच समिति के किसी भी अधिकारी के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉