Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

ज्योति मेर हत्याकांड के खुलासे की मांग, एसएसपी कार्यालय का किया घेराव

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी। योगा ट्रेनर ज्योति मेर की हत्या का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है, जिससे लोगों में आक्रोश है। आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर आज भी जोरदार प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शनकारियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई।

ADVERTISEMENTS Ad

आज बुद्ध पार्क में धरने के दूसरे दिन फौजी भुवन पाण्डेय के नेतृत्व में पहाड़ी आर्मी ने जिले में गुंडा राज के खिलाफ धरना दिया। उसके बाद ज्योति मेर के परिजनों और सामाजिक संगठनों के साथ एसएसपी कार्यालय का घेराव किया।  ज्योति मेर के परिजनों ने कहा कि 18 दिन के बाद भी पुलिस हत्याकांड के आरोपियों को नहीं पकड़ पाई है। न्याय के लिए आंदोलित लोगों के साथ पुलिस अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश में लगातार बदल रहा मौसम का मिजाज: दिन में गर्मी का एहसास, सुबह शाम बढ़ रही ठंड, कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं
Ad

पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत के साथ पुलिस की  कार्यवाही के लिए नाराजगी दिखाई। सभी ने कहा कि जिस तरह हरीश रावत का कालर पकड़कर घसीटा यह निंदनीय है। पहाड़ी आर्मी के अध्यक्ष हरीश रावत ने कहा जिले में गुंडा राज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सिटी प्रकाश चद्र ने आश्वासन दिया कि दो दिन के भीतर मे अपराधियों को पकड़ लेंगे। आंदोलनकारियों ने साफ कहा यदि दो दिन के भीतर खुलासा नहीं हुआ तो हजारों की संख्या में जेल भरो आंदोलन किया जायेगा। असिस्टेंट कमांडेंट आरपी सिंह, हिमांशु शर्मा और राजेंद्र कांडपाल ने कहा जिले में गुंडा राज के खिलाफ़ एक जुट होने की आवश्यता है। जिले में पुलिस प्रसाशन फेल है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपा पाण्डेय, प्रेमा मेर और कविता जीना ने कहा अब देवभूमि में महिलायें, बच्चे हर कोई भी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहें है। आखिर घर में घुसकर हत्या करने के बाद आज 18 दिन के बाद भी पुलिस अपराधियों को क्यों नहीं पकड़ पाई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने आज एनकेबी टाइम्स का किया शुभारंभ, कहा स्वस्थ लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष और सकारात्मक पत्रकारिता आवश्यक
Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉