Medical
उत्तराखण्डरूद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके, लोगों में दहशत का माहौल, प्रशासन अलर्ट

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रप्रयाग:-  प्रदेश के रुद्रप्रयाग जिले में शनिवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.02 दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

भूकंप के झटके सुबह के लगभग 5:13:17 बजे महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र रुद्रप्रयाग से लगभग 10 किलोमीटर पूर्व में स्थित था, जबकि इसकी गहराई धरती से करीब 15 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल की मॉल रोड के पुनर्निर्माण कार्य में आई तेजी, जिलाधिकारी ने गुणवत्ता एवं निर्धारित समय में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश
Ad

झटके करीब 10 से 15 सेकंड तक महसूस हुए, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। सुबह का समय होने के कारण अधिकांश लोग अपने घरों में ही थे, ऐसे में अचानक आए झटकों से दहशत का माहौल पैदा हो गया।
हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट पर है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश के दौरान मकान पर आया मलबा, मासूम और वृद्धा की मौत, एक महिला को रेस्क्यू कर बाहर निकाला, मलबे में दबे व्यक्ति की तलाश जारी
Ad

विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र है, इसलिए ऐसे झटकों के दौरान सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉