Medical
अल्मोड़ाउत्तराखण्ड

सड़क हादसा: स्कॉर्पियो डिवाइडर से टकराकर 35 मीटर नीचे सड़क पर गिरी, दो लोगों की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पुलिस जांच में जुटी

ADVERTISEMENTS Ad

अल्मोड़ा:-  सेराघाट की ओर जा रही एक तेज रफ्तार स्कार्पियो के साथ कसाण बैंड के पास भीषण सड़क हादसा हो गया। डीएल-3सीसी जेड 8690 नंबर की स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और उसके बाद करीब 35 मीटर नीचे सड़क पर जा गिरी। हादसे में वाहन के परखच्चे उड़ गये।

ADVERTISEMENTS Ad

दुर्घटना के समय स्कार्पियो में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  पानी की मोटर और बिजली का सामान चुराने वाले चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अभियुक्तों के कब्जे से सामान बरामद
Ad

स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। एक व्यक्ति ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है ।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान
Ad

सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज गति बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉