Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

विद्युत लाइन में कार्य कर रहे लाइनमैन की दर्दनाक मौत, घटना से परिवार में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS Ad

लालकुआं। विद्युत लाइन में कार्य करने के दौरान लाइन में करंट प्रवाह होने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई।शाम लगभग छह बजे विद्युत आपूर्ति ठप्प होने पर बिंदुखत्ता क्षेत्र का लाइनमैन सुनील सिंह दानू हाटाग्राम क्षेत्र में फाल्ट ढूंढ रहा था, तभी अचानक विद्युत लाइन में करंट का प्रवाह हो जाने पर सुनील को करंट लग गया जिसके चलते वह विद्युत पोल से नीचे गिरकर बेहोश हो गया।
आसपास के ग्रामीणों ने घटना की सूचना लालकुआं विद्युत सब स्टेशन को दी तथा तुरंत ही उसे डा. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की कार्यवाही: रामनगर और कालाढूंगी के खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, नमूनों का संग्रहण कर भेजे उधमसिंहनगर प्रयोगशाला
Ad

28 वर्षीय सुनील बिंदुखत्ता क्षेत्र के तिवारीनगर चित्रकूट क्षेत्र का रहने वाला है। उसके दो बच्चे हैं। घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता इंतजार अली का कहना है कि संभवत लाइन में बैक करंट आने के चलते यह घटना हुई है। वहीं एसडीओ संजय प्रसाद ने बताया कि सुनील ने लाइट जाने पर घटना की सूचना के बाद ब्रेकडाउन लिया था, इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। उन्होंने घटना पर दु:ख जताया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मौसम: प्रदेश के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश के आसार, प्रशासन ने की अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील
Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉