Medical
उत्तराखण्डनैनीताल

360 करोड़ की लागत से बनेगा नमो भवन, मार्च में होंगे टेंडर, एक ही छत के नीचे मिलेंगी तमाम सुविधाएं

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए नमो भवन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पार्किंग सरकारी भवन और अन्य सुविधाओं के साथ ही अब यहां  बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी तमाम तरह की सुविधाएं मिलने जा रही हैं, जो इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का एक जरूरी हिस्सा बनने जा रहा है। महापौर गजराज बिष्ट ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तराखंड से बहुत लगाव है। इसीलिए उन्होंने उत्तराखंड के कुमाऊं द्वार हल्द्वानी के विकास कार्यों के लिए 2200 करोड़ रूपयों की सौगात दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के भ्रमण पर राजकीय इंटर कॉलेज लाखनमंडी चोरगलिया पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, शेर नाला में 993.00 लाख की लागत से नवनिर्मित 120 मीटर स्पान डबल लेन आरसीसी कंक्रीट सेतु का किया लोकार्पण
Ad

नमो भवन 360 करोड़ रुपए से बन रहा है। मार्च माह में इसके टेंडर हैं। इसी योजना के तहत हल्द्वानी में सात मंजिला इमारत बनेगी जिसका नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से ही नमो भवन रखा जा रहा है। नमो भवन में हल्द्वानी का एसडीएम कोर्ट, रजिस्टार ऑफिस के साथ ही तहसील भी शिफ्ट होगी। रोडवेज बस अड्डा भी नमो भवन के भीतर ही होगा और यहां 18 सिटी बसों के लिए बस अड्डा भी बनाया जाएगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसी भवन के नीचे 600 वाहनों के लिए पार्किंग भी बनाई जाएगी। इसके अलावा यहां एक पुलिस कंट्रोल रूम भी होगा जहां से पूरे शहर पर नजर रखी जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर घायलों को पहुंचाया सीएचसी, प्राथमिक उपचार के बाद सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी किया रेफर
Ad

महापौर गजराज सिंह बिष्ट का कहना था कि बुजुर्गों और विद्यार्थियों का भी उन्हें बहुत ज्यादा ध्यान है, इसलिए बुजुर्गों के बैठने के लिए नमो भवन में एक अलग से स्थान बनाया जा रहा है। बच्चों के लिए नमो भवन के भीतर एक लाइब्रेरी होगी। उन्होंने बताया कि नमो भवन बनने के बाद अपने कार्यों के लिए लोगों को कहीं और नहीं जाना पड़ेगा और एक ही छत के नीचे तमाम सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉