Medical
राष्ट्रीय

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर मिली नवजात कन्या, माता-पिता की तलाश शुरू

ADVERTISEMENTS Ad

हिमाचल प्रदेश के सोलन कंडाघाट के शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर एक नवजात कन्या मिली है। पुलिस ने शिशु को कब्जे में लेकर चिकित्सालय पहुंचाया। इस मामले में मामला दर्ज करके उसकी माता की पहचान की जा रही है।
सोलन के पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने बताया कि आज सुबह सात बजे कंडाघाट क्षेत्र में फोरलेन सड़क के निर्माण में लगे एक श्रमिक ने शमशान घाट के नजदीक रहने वाले इंद्र सिंह को सूचना दी कि घाट के प्रवेश द्वार के पास एक नवजात शिशु रखा हुआ है जो रो रहा है। इस पर इंद्र सिंह मौके पर पहुंचे उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। इस बीच इंद्र सिंह ने शिशु को उठाकर पास ढाबे के साथ  में रहने वाली नेपाली महिला के सुपुर्द कर दिया था।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और नीले कपड़े में लिपटी नवजात को कब्जे में लेकर उसके माता पिता की फौरी तलाश शुरू की। गौरव सिंह ने बताया कि   उक्त नवजात  कन्या  शिशु को किसी अज्ञात महिला ने जन्म देने के बाद शमशान घाट के गेट पर छोड़ दिया। इस मामले में मुकदमा दर्ज करके जिसकी तफ्तीश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉