Medical
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखंड सरकार का पीआरडी जवानों के हित में अहम निर्णय, वर्दी भत्ता राशि 1500 से बढ़ाकर ₹2500 की, शासनादेश जारी

ADVERTISEMENTS Ad

देहरादून:-  उत्तराखंड सरकार ने प्रांतीय रक्षक एवं विकास दल (पीआरडी) जवानों के हित में एक अहम निर्णय लिया है। अब जवानों को वर्दी भत्ते के रूप में 2500 रुपये मिलेंगे। पहले यह राशि 1500 रुपये थी, जिसे बढ़ाकर एक हजार रुपये की वृद्धि की गई है। इस संबंध में विशेष प्रमुख सचिव अमित कुमार सिन्हा ने शासनादेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

सरकार के नए प्रावधानों के अनुसार पीआरडी जवानों को 42 दिवसीय प्रशिक्षण पूरा करने के बाद और उसके बाद हर दो वर्ष पर वर्दी भत्ते का लाभ मिलेगा। भत्ते के साथ ही सर्दी और गर्मी के लिए अलग-अलग यूनिफॉर्म सेट भी निर्धारित किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 23 अगस्त को प्रस्तावित 358 पदों के लिए परीक्षा को किया स्थगित, एक ही दिन में दो परीक्षा होना मुख्य कारण, संशोधित तिथि जल्द होगी जारी
Ad

सर्दी और गर्मी की यूनिफॉर्म में शामिल होंगे:

ADVERTISEMENTS Ad

अंगोरा कमीज और पैंट

ऊनी जर्सी

फर वाली जैकेट

सामान्य वर्दी

यह सुविधा केवल उन पीआरडी जवानों को मिलेगी जो सुरक्षा कार्यों में तैनात हैं और जिन्हें जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी सिफारिश करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं समेत आंचल दुग्ध संघ से जुड़ी 705 समितियों ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, आंचल उत्पादों की बिक्री को और अधिक मजबूत करने का किया आह्वान

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि पीआरडी जवान प्रदेश के महत्वपूर्ण आयोजनों और चारधाम यात्रा जैसे बड़े दायित्वों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। ऐसे में वर्दी भत्ते की बढ़ोतरी उनके समर्पण को सम्मान देने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने बताया कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों में ड्यूटी निभाने वाले जवानों के लिए वर्दी भत्ता बढ़ाने के निर्देश पहले ही दिए गए थे, जिसे अब लागू कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

Anand Batra

Editor-in-Chief - Hills News (www.hillsnews.in)

यह भी पढ़ें 👉